विधानमंडल पेंशनर्स का युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह संपन्न l

*विधानमंडल पेंशनर्स का युवा शक्ति एवं स्वाधीनता दिवस सम्मान समारोह संपन्न*
विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक विधान भवन लखनऊ के सभा कक्ष 80 में डॉ सीपी शर्मा की अध्यक्षता एवं श्रीमती अर्पणा यादव उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई. विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता अग्रवाल पूर्व सदस्य बाल सेवा आयोग, श्री गोविंद जांगिड़ जयपुर, सुश्री बबीता शर्मा चंडीगढ़, श्रीमती अंकिता त्रिपाठी अनुसूचिव विधानसभा, श्री शिव राम मिश्रा हास्य योगी, श्री रामपाल शर्मा अध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र लखनऊ व पर्यावरणविद श्री कृष्णा राय उपस्थित रहे।
बैठक में श्री के डी त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य, श्री मंतोष योगाचार्य, डॉ रूपाली राठौर इंदौर, श्री बृजेश कुमार जयपुर, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती पूजा उपाध्यक्ष, श्रीमती बंदिता सिंह, एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिन तिवारी, श्री राहुल गुप्ता हिंदू महासभा, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती निधि रस्तोगी, श्रीमती मंजू यादव मुख्य संपादक विधान परिषद, कुमारी अनिभा सैनी, डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस एम डी पीसीएफ, डॉ अरुण भरारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि श्रीमती अर्पणा यादव ने अपने उद्बोधन में युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ऊर्जा बताते हुए कहा कि वे नशा आदि बुराइयों से दूर रहे तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान करें। श्रीमती मधु तांबे पूर्व उपनिदेशक सूचना विभाग,डॉ उत्कर्ष सिंह, डॉ हरिप्रकाश अग्रवाल, श्रीमती कनकलता निगम, श्रीमती अलका शर्मा, बाबा चंद्रशेखर सिंह हिंदू महासभा, श्री मनमोहन यादव, कुमारी मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती अंकिता, सुश्री शिक्षा दीक्षित, श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री उमेश चंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्वेता कर्नाटक, श्रीमती रजनी मिश्रा,श्रीमती आरती पटेल, मयंक कनौजिया, मीना गौतम आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया तथा स्वाधीनता दिवस के शहीदों को नमन किया। श्री शिवराम मिश्रा ने निशुल्क सुंदरकांड के लिए अपने को समर्पित करते हुए सनातन की अलख जगाई। श्री कृष्णा राय ने वृक्षारोपण अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मती से पारित किया गया तदुपरांत स्वाधीनता आंदोलन के शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी सदस्य 2 मिनट के लिए मौन धारण किए. अंत में डॉ सीपी शर्मा अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा विसर्जन की घोषणा की। सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजक डॉ विवेक शर्मा एवं गोविंद जांगिड़ रहे।बैठक से पूर्व विधानसभा के गेट नंबर 7 के सामने श्री रामपाल शर्मा के सोजन्य से भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
अलका शर्मा मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *