*सनातन की जिजीविषा व बिजीवीसा*
विधान भवन लखनऊ के सभा कक्ष में विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक डॉ सीपी शर्मा की अध्यक्षता एवं श्री अनस साजिद उस्मानी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें भारतवर्ष की सनातन जिजीविषा और विजिविशा विषयक संगोष्ठी का आयोजन डॉ आर के स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकमल यादव विशेष सचिव, श्रीमती अंकिता त्रिपाठी अनुसचीव विधानसभा, जादूगर जूनियर ओपी शर्मा, श्री संदीप शाही प्रदेश अध्यक्ष एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा, श्री रत्नाकर भंते, स्वामी सशैद्र भूषण त्यागी, श्री रामपाल शर्मा,श्री राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष हिंदू महासभा, श्री संजय विश्वकर्मा कानपुर, डॉक्टर मोनिका शर्मा आजमगढ़ व डॉक्टर विवेक शर्मा जौनपुर ने जीने की उत्कंठा एवं जीवन कला पर प्रकाश डाला।
बैठक में श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्री कृष्ण दत्त मिश्रा, श्री सत्येंद्र गुप्ता,श्रीमती पूजा उपाध्याय, श्रीमती पूजा गाजीपुर, मंजू यादव मुख्य संपादक विधान परिषद, सचिन तिवारी, केडी त्रिपाठी ज्योतिष आचार्य, सर्वेश सोनी, श्रीमती अलका शर्मा, रजनी मिश्रा, श्रीमती रुखसाना नकवी, श्री महावीर सिंह सिंगर आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए जिजीविषा एवं विज़ीविषा पर प्रकाश डाला।
डॉ आरके विश्वकर्मा अपर पुलिस महानिदेशक, श्री राजकमल यादव विशेष सचिव,श्री अनस साजिद उस्मानी,श्री संदीप शाही, डॉ मोनिका शर्मा,रत्नाकर भंते, मीना गौतम व रूपचंद साहू को राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान से अभिभूषित किया गया।
बैठक से पूर्व डा हरिप्रकाश अग्रवाल जिनका आज जन्म दिवस था के सौजन्य से भंडारे का भी आयोजन विधान भवन के सामने किया गया।
आगरा के डॉक्टर अमृतलाल वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी को आगरा के पेठे का पैकेट भेंट स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.
अलका शर्मा मीडिया प्रभारी