लखनऊ,विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक विधान भवन के सभा कक्ष में चेयरमैन डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी अपरिमेय श्याम दास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

 

 

लखनऊ,विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक विधान भवन के सभा कक्ष में चेयरमैन डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी अपरिमेय श्याम दास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।श्री राजीव मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री अवध प्रांत भाजपा,डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी एडिशनल डायरेक्टर उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा विशेष सचिव विधानसभा,श्री अनुज कुमार पांडे आहरण वितरण अधिकारी विधानसभा, श्री गोविंद जांगिड़ जयपुर, श्री रमाकांत पांचाल उज्जैन, स्वामी सशैन्द्र नाथ त्यागी बस्ती,श्री अशोक कुमार सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उदगार व्यक्त किये।

बैठक में श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा विशेष सचिव विधानसभा,श्री अनुज कुमार पांडे डी डी ओ विधानसभा,श्री आक्रोश निगम नेहरू युवा केंद्र व नीतू पांडे युवा समाजसेवी लखनऊ को राष्ट्र सेवा गौरव अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। तदुपरांत अत्त दीपों भव संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ सी पी शर्मा अध्यक्ष ने आवाहन किया की महात्मा बुद्ध के उक्त महामंत्र के अनुसार अपने अंदर के अंधकार को दूर कर स्वयं प्रकाशमान बनाकर के बाहरी दुनिया को प्रकाशित करने का प्रयास करें। स्वामी अपरिमेय श्याम दास जी ने विस्तार से इस महामंत्र की व्याख्या करते हुए सद्गुरु के सानिध्य में भक्ति पथ पर चलते अपने अंदर और बाहर प्रकाशवाण बनने का सूत्र समझाया। श्री कृष्ण दत्त त्रिपाठी, श्री मंतोष दास, कृष्ण दत्त मिश्रा, महावीर सिंह सेगर,डॉ बलदेव वर्मा,बाबा चंद्रशेखर सिंह, राहुल गुप्ता,अशोक कुमार, राजेश शर्मा, पूजा, डॉक्टर जितेश सिंह, डॉ राकेश शर्मा, रुखसाना नकवी मुस्लिम मंच संयोजक, पुरुषोत्तम सोनी, निधि रस्तोगी,अनीता सिंह, अलका शर्मा, चित्रा दीक्षित, द्वारकानाथ द्विवेदी, हरीश मलिक, संतोष पाल, ओमप्रकाश यादव, रजनी, मनोज आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ हरिप्रकाश अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मार्गदर्शक डॉक्टर दिनेश चंद्र अवस्थी ने किया।

बैठक से पूर्व विधानसभा के सामने भंडारे का भी आयोजन श्री अनिल शर्मा बस्ती के सोजन्य से किया गया।

अलका शर्मा मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *