समृद्धिशिला फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं “लखनऊ कार्निवाल” के आयोजन पर हुआ विचार-विमर्श
लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026।
समृद्धिशिला फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ में संस्था की निदेशक श्रीमती सूर्यमुखी स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संस्था के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर क्रियान्वित करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण, योग एवं व्यायाम, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।
इसके साथ ही लोक कला, संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक महोत्सवों के आयोजन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक गतिविधियों से संबंधित पत्रिका एवं अन्य प्रकाशनों के प्रकाशन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से लखनऊ में वृहद स्तर पर “लखनऊ कार्निवाल” आयोजित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। कार्निवाल के माध्यम से कला-संस्कृति, साहित्य, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था के कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
बैठक में डॉ. हरि प्रकाश ‘हरि’, श्रीमती अलका शर्मा, श्री हरेंद्र चौहान, श्री नंद किशोर वर्मा, श्री अमरेंद्र द्विवेदी, डॉ. सुधा मिश्रा, श्रीमती नेहा खरे, श्री रामराज भारती, श्री विवेक कुमार, श्री नीरज खरे, श्री जयेंद्र चतुर्वेदी, श्री राजीव कुमार सोनी, श्री पी.एन. स्वर्णकार तथा डॉ. सीमा गुप्ता सहित संस्था के सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक के अंत में संस्था की भावी गतिविधियों को योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
🙏