*दम्पति शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने उपमुख्यमंत्री से दम्पति शिक्षकों को PTR बाध्यता से राहत देने की मांग*

 

*दम्पति शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने उपमुख्यमंत्री से दम्पति शिक्षकों को PTR बाध्यता से राहत देने की मांग*

दम्पति शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक को ज्ञापन देकर 4 जून 2026 की गतिमान विशेष अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में दम्पति शिक्षकों को PTR (छात्र-शिक्षक अनुपात) की बाध्यता से राहत देने की मांग की है।

संघ ने कहा कि प्रदेश के कई दम्पति शिक्षक अलग-अलग जनपदों में कार्यरत हैं, जिससे उन्हें लंबे समय से पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पति-पत्नी का अलग जिलों में रहना, बच्चों की परवरिश और वृद्ध माता-पिता की देखभाल जैसी समस्याएं उनके जीवन को प्रभावित कर रही हैं।

संघ ने अनुरोध किया कि सरकार की परिवार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील नीति को देखते हुए दम्पति शिक्षकों को मानवीय आधार पर PTR बाध्यता से छूट देकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का अवसर दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सकें।

इस पर उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस मांग को मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष शीघ्र रखा जाएगा।

संघ ने विश्वास जताया कि सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेकर अलग अलग जनपदों में सेवारत दम्पति शिक्षक परिवारों को राहत देगी, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण से कार्य कर सकेंगे।

संघ ने उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्णय की अपेक्षा की है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी मिलने के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के यहाँ, तथा श्रीमान महानिदेशक डॉ मोनिका रानी जी को ज्ञापन दिया गया,इस मौके पर
मयंक मिश्र, नितिन शर्मा, आसिफ खान, सुभाष पांडे, श्रीवर पांडेय आदि दंपत्ति शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *