लखनऊ, 22 जुलाई। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा कथित पेपर लीक की घटना के विरोध में बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहा (पुराना हाईकोर्ट) पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कथित पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
लखनऊ, 22 जुलाई। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा कथित पेपर लीक की घटना के विरोध में बुधवार को स्वास्थ्य भवन चौराहा (पुराना हाईकोर्ट) पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह प्रदर्शन शशांक अग्निहोत्री एवं अधिवक्ता मोहित के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। शशांक अग्निहोत्री एडवोकेट हाई कोर्ट मोहित जितेंद्र पांडे अंजू गुप्ता संतोष सौरभ आदि लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *