*योग से जन-जागरूकता का संदेश, भारतीय योग परिषद् के तत्वाधान में अनेक संस्थाओं ने मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026*
लखनऊ, 21 जून 2026।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग परिषद, लखनऊ एवं विभा वाणी इंडिया, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के ‘योग संगम’ अभियान के अंतर्गत “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” विषय पर एक योग कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दि समरीन योगा एण्ड वेलनेस की योगाचार्या समरीन द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विश्राम क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ वृद्धावस्था में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रातःकाल आयोजित इस योग सत्र में बड़ी संख्या में योग साधकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वैदिक मित्र न्यास, जे. पी. मेमोरियल संस्थान, ए. के. हेल्प सोशल फाउंडेशन, हेल्पवे ट्रस्ट, कार्तिकेय सोशल डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन, काशवी चाइल्ड केयर फाउंडेशन-सचिव अल्का शर्मा, भारतीय अधिवक्ता सुरक्षा संघ- डॉ योगेंद्र सिंह (सी.ई.ओ.),भारतीय युवा जनशक्ति संगठन, राजेन्द्र राय सेवा ट्रस्ट सहित अनेक सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा “एक स्वस्थ भारत – योगयुक्त भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन-जागरूकता का एक व्यापक अभियान है। “Yoga for Healthy Ageing” की थीम समाज को यह संदेश देती है कि नियमित योगाभ्यास से प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं आनंदमय जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय योग परिषद, लखनऊ व अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया गया। भारतीय योग परिषद् के निदेशक सर्वेश कुमार सोनी ने सभी सहभागी संस्थाओं, योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।