*डॉ अंबेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक*
विधान भवन लखनऊ में राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान ने अंबेडकर के जन्मोत्सव, संविधान एवं ज्योतिबा फुले पर चेयरमैन डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना के मुख्य आथिथ्य में बैठक/सेमिनार का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आर के स्वर्णकार एडीजी,पीएससी,डॉ प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग, कुमारी अनिभा सैनी यंग एंटरप्रेन्योर, श्री मनीष गुप्ता पूर्व राज्य मंत्री, सदर काली मठ के महंत अनुराग जी, श्री राम जी शर्मा अध्यक्ष मानवाधिकार संस्थान, कु चारु श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त करते हुए डा अंबेडकर की महिमा का वर्णन किया।
बैठक से पूर्व विधानसभा गेट 7 पर भंडारे का भी आयोजन श्री राहुल गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष भारत हिंदू महासभा के सौजन्य से किया गया।
बैठक में साधु संतों के अलावा कई गण मान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अलका शर्मा मीडिया प्रभारी