राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा विशेष सचिव विधानसभा के मुख्य अतिथ्य में विधान भवन लखनऊ में संपन्न हुई।

*नारी शक्ति बंदन*
राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक डॉ सी पी शर्मा की अध्यक्षता एवं श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा विशेष सचिव विधानसभा के मुख्य अतिथ्य में विधान भवन लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में नए सदस्यों को मुख्य अतिथि ने आईडी प्रदान की एवं अध्यक्ष ने श्री सत्येंद्र गुप्ता को आईटी सेल का अध्यक्ष एवं श्रीमती सुधा नरूला को भ्रमण समिति का अध्यक्ष तथाश्री रोशन सिंह राधे को भ्रमण समिति का संयोजक मनोनीत किया।


बैठक के उपरांत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें बड़ा खटला आश्रम वृंदावन के महंत स्वामी रामेश्वर आचार्य जी, अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बाबा चंद्रशेखर सिंह, कवि श्री विजय त्रिपाठी, कवि सर्वेश त्रिपाठी,कवि एस के गुप्ता श्याम,बनारसी प्रसाद,pro रवीश कुमार, महावीर सिंह, स्वामीनाथ सिंह,

सर्वेश कुमार सोनी, मनमोहन यादव, आकाश पुष्कर,श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्री मयंक कुमार डॉक्टर शरद कुमार पांडे, श्रीमती मीना मल्होत्रा, श्रीमती मीना गौतम,पूजा विश्वकर्मा, संगीता शर्मा, डॉक्टर कल्पना, प्रोफेसर सुषमा गोदियाल, चित्रा दीक्षित, रीता अरोरा, कनकलता निगम,डॉ बलदेव वर्मा, नीलम तिवारी, अल्का शर्मा,मनोज कुमार, विकास मिश्रा, सुधा नरूला, डॉ सुफलता त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अनादि काल से लेकर आज तक नारी को जननी के रूप में सर्वोच्च स्थान दिया गया है तथा देवी के रूप में पूजा गया। सुफलता त्रिपाठी एवं विजय त्रिपाठी ने महिला शक्ति के ऊपर बड़ी सशक्त कविताओं का पाठ भी किया। स्वामी रामेश्वर आचार्य एवं बाबा चंद्रशेखर सिंह ने वैदिक काल में महिलाओं का सर्वोच्च स्थान होने का उल्लेख किया तथा वर्तमान में महिलाओं के सशक्त रूप का वर्णन भी किया. अंत मे सी पी शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया.
बैठक से पूर्व विधान भवन के गेट नंबर 7 पर डॉ बलदेव वर्मा के सोजन्य से नवरात्रि भंडारे का भी आयोजन किया जिसके लिए उन्हें बैठक में सम्मानित भी किया गया।
अलका शर्मा मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *