राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य समागम/कवि सम्मेलन का आयोजन।

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्य समागम/कवि सम्मेलन का आयोजन
लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के तत्वाधान में साहित्य समागम कवि सम्मेलन यू0 पी0 दर्शन पार्क, समर कार्निवाल, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संयोजन सुश्री देविका देवेन्द्र एस मंगलमुखी, राज्य मंत्री समकक्ष ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरेंद्र भूषण ने की। समारोह में मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह, युवा भाजपा नेता थे। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन सुश्री देविका देवेंद्र एस चंद्रमुखी राज्य मंत्री समकक्ष ने किया।

कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना संस्थान की महामंत्री डॉक्टर सीमा गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि एवं मंचीय कवियों का सम्मान राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर सुधा मिश्रा, डॉक्टर सुरभि सिंह, श्री चंद्रदेव दीक्षित ‘चंद्र’, श्री नरेंद्र भूषण, डॉक्टर राज खुशीराम, श्री अभिनव आनंद, श्री शिवेंद्र गुरेजा आदि कवियों ने अपने गीत, गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को साहित्य जगत में बहुत सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *