भाजपा गाजीपुर के तत्वावधान मे आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के परिणाम स्वरूप समस्त देश में तिरंगा पदयात्रा निकाली जा रही है उसी कड़ी मे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हज़ारों की संख्या में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और पाकिस्तानी आतंकवाद रूपी जनाज़े को मिट्टी में दफ़ना कर सेना के प्रति समर्पण भाव से तिरंगा फहराने का काम किया यात्रा गांधी पार्क आमघाट से प्रारंभ होकर नगर के मिश्र बाज़ार,सकलेना बाद , विशेश्वरगंज, लंका चुंगी होते हुए लंका मैदान में समाप्त हुआ महिलाओं ने आतंकवाद के खिलाफ रोष देखने को मिला यात्रा में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत बिंद, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूद्रा पाण्डेय महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय, किरण सिंह, नीलम सिंह, किरण त्रिपाठी, आदि मौजूद रहीं ज़िलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय जी के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया