ब्रेकिंग न्यूज
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र० के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ वर्ष 2023-24 एवं कवि सम्मेलन’ का आयोजन ‘मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।
Spread the love

 

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ०प्र० के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ वर्ष 2023-24 एवं कवि सम्मेलन’ का आयोजन ‘मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डाॅ0 दिनेश शर्मा, मा0 सांसद, सदस्य राज्य सभा थे तथा कार्यक्रम में श्री जितेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन,श्री एम0पी0 अग्रवाल, प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन, डाॅ0 हरिओम, प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ० अखिलेश कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० अध्यक्ष, मा० मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अन्य अतिथियों द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मा० अतिथियों का स्वागत एवं संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या डॉ० सीमा गुप्ता, महामंत्री, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0 द्वारा प्रस्तुत की गयी। इसके पश्चात मा0 मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों एवं मा0 अध्यक्ष द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किये गये।
तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार एवं सम्मान का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये:-
पुरस्कार एवं सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ 2023-24
रु0 01,00,000.00

1. डाॅ0 आकाँक्षा दीक्षित, अमृतलाल नागर पुरस्कार
2. श्री अनूप कुमार गुप्ता, पं0 महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार
3. श्री अनुराग मिश्र ‘गैर’, मिर्जा असद उल्ला खाँ गालिब पुरस्कार,
4. श्री अरुण कुमार ‘मानव’, डाॅ0 विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार
5. श्री हरी लाल ‘मिलन’, सुब्रह्मण्यम् भारती पुरस्कार
6. डाॅ0 इक़बाल अहमद अंसारी, जोश मलिहाबादी पुरस्कार
7. श्री महेन्द्र प्रताप अवस्थी ‘महेन्द्र भीष्म’, मीर तकी मीर पुरस्कार
8. श्री मनोज कुमार ‘मानव’, सुमित्रानन्दन पंत पुरस्कार
9. डाॅ0 मृदुला पंडित, फिराक़ गोरखपुरी पुरस्कार
10. डाॅ0 नेहा इक़बाल, अकबर इलाहाबादी पुरस्कार
11. श्रीमती पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव, डाॅ0 शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार,
12. श्री प्रदीप कुमार सिंह, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार
13. डाॅ0 प्रतिभा मिश्र, गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार
14. डाॅ0 राधा बिष्ट, डाॅ0 हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार
15. डाॅ0 राघवेन्द्र मिश्र ‘प्रणय’, जयशंकर प्रसाद पुरस्कार,
16. डाॅ0 राजेन्द्र पैंसिया, भगवती चरण वर्मा पुरस्कार
17. श्री राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’, श्याम सुन्दर दास पुरस्कार
18. डाॅ0 राकेश कुमार गुप्ता ‘चक्र’, प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार
19. डाॅ0 राम मनोहर मिश्र, कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार
20. श्री रमाशंकर सिंह यादव, बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार
21. डाॅ0 सुधाकर अदीब, शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार
22. डाॅ0 तनबीर अहमद, अमीर खुसरो पुरस्कार
23. श्री विजय प्रसाद त्रिपाठी, शिव सिंह ‘सरोज’ पुरस्कार
पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह/पगड़ी एवं शॉल भेंट किये गये।
इसके अतिरिक्त दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित है:-
1. ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार, डाॅ0 जय प्रकाश मिश्रा (रु0 21,000/-)
2. रमनलाल अग्रवाल ‘रम्मन’ पुरस्कार, श्री हीरालाल (रु० 11,000/-)
संस्थान एवं पत्रिका ‘अपरिहार्य’ पत्रिका में योगदान, उत्कृष्ट पुस्तक, साहित्य सेवा एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष 2023-24 के लिए साहित्य गौरव सम्मान श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय, श्री अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी, श्री अनिल कुमार सिंह जैसवार ‘पंडित बेअदब लखनवी’, डाॅ0 गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’, डाॅ0 कलीम क़ैसर, डाॅ0 करुणा पाण्डेय, श्री लक्ष्मीकान्त शुक्ल, डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ‘मनु’, सुश्री नुसरत अतीक़ ‘गोरखपुरी’, श्री ओम प्रकाश मिश्रा ‘बमहरि’, श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ‘सबा’, श्री रघोत्तम शुक्ल, श्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी, श्री एस0एम0 आदिल हसन, श्रीमती सम्पदा मिश्रा, श्री संदीप मिश्र ‘सरस’, डाॅ0 सुधा मिश्रा, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्री सुनील कुमार शुक्ला, श्री सुरेन्द्र गौतम, श्रीमती विमलेश गंगवार ‘दिपि’ एवं श्री विपुल कुमार मिश्र को साहित्य गौरव सम्मान (धनराशि रु0 7,000.00 सहित) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान के लिए कार्य करने वाले प्रशंसा पत्र (धनराशि रु0 5,000.00 सहित) श्री गिरिजाशंकर दुबे ‘गिरिजेश’, श्रीमती इन्द्रासन सिंह ‘इन्दु’, श्री इन्दु प्रकाश सिंह, श्री जयेन्द्र नाथ चतुर्वेदी एवं श्री शील कुमार अग्रवाल को प्रदान किये गये। सभी को पुरस्कार एवं धनराशि के साथ ही स्मृति चिन्ह/पगड़ी एवं अंगवस्त्र आदि भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के माननीय अध्यक्ष डॉ० अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

 

  • (डॉ० सीमा गुप्ता)
    महामंत्री

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.