ब्रेकिंग न्यूज
 सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में आज लखनऊ हजरतगंज के यूपी प्रेस क्लब में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न
Spread the love

 सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में आज लखनऊ हजरतगंज के यूपी प्रेस क्लब में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के द्वारा सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमे सरवन यादव,अवधेश तिवारी,पंकज वर्मा, महानगर महामंत्री सुनील तिवारी,सौरभ शुक्ला अध्यक्ष चिनहट,अमित निगम,को प्रदेश उपाध्यक्ष और विशाल निगम को प्रदेश महामंत्री, वा हरीश यादव को प्रदेश सचिव और सचिन सोनी को गोमती नगर जुगौली का अध्यक्ष वा जितेंद्र सोनी को फरीदीपुर दुबग्गा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शपथ दिलाने के बाद अपने संबोधन में रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ लूट,हत्या,डकैती, छिनैती जैसे अपराध घटित होते है जिसको रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए व्यापारियों के लिए कुछ मांग भी केंद्र वा प्रदेश सरकार से किया है जो की निम्न प्रकार है….
1- व्यापारियों को वाहन के लिए पेपर लेस ग्रीन कार्ड की सुविधा दी जाए
2- व्यापार करने के लिए व्यापारी भाई को पेपर लेस लोन की सुविधा मुहैया कराया जाय
3- व्यापारी के लूट,डकैती,हत्या पर मुआवजा का प्रावधान किया जाय ताकि व्यापार प्रभावित न हो सके
4- जो रजिस्टर्ड व्यापारी,उद्यमी है उनको आत्म सुरक्षा के लिये आसानी से शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति दिया जाय
5- व्यापारी के वहा आयकर छापे से पहले नोटिस देकर पूछताछ किया जाय जिससे वह अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करा सके
6- लखनऊ के सभी चौराहे पर जाम लगने के कारण व्यापारी के साथ वारदात होता है इसलिए सभी चौराहे के मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक को दुरुस्त करवाया जाय ताकि हादसा न हो सके
7- सभी स्वर्णकार व्यापारियों के क्षेत्र में पुलिस गस्त बढाई जाय और पुलिस के द्वारा स्वर्णकार व्यापारियों को पुराने सामान की खरीद पर परेशान न किया जाय…..
8- एलडीए विभाग के अधिकारियो के द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सीलिंग को तत्काल रोका जाय अन्यथा व्यापारी समाज सड़क पर आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगा !!

रामबाबू रस्तोगी प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल लखनऊ

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.