ब्रेकिंग न्यूज
लखनऊ , दिसम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के समक्ष अन्य पार्टियो के सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Spread the love

लखनऊ 01 दिसम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद श्री नरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा (मीरजापुर), समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व एमएलसी श्री बनवारी लाल (लखनऊ), समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी व पूर्व चेयरमैन यूपीसीएलडीएफ श्री कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह (जौनपुर), राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सरदार मंजीत सिंह (पीलीभीत), युवक कांगेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कुंवर अवधेश प्रताप सिंह (सीतापुर), रिटार्यड जज श्री अशोक कुमार सिंह कुशवाहा (देवरिया), सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्री रमेश चन्द्र दिवाकर (बुलन्दशहर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महादीन गौतम (लखनऊ), जिला पंचायतराज अधिकारी श्री उमाशंकर मिश्र (सिद्धार्थनगर) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ महमूद तथा आरएलडी के बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ काम कर रहे है और उनकी प्राथमिकता में गरीब, महिला, युवा व किसान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण को समर्पित है। श्री चौधरी ने कहा कि जनता ने लोक कल्याण के साथ देश व प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए भाजपा को जनादेश दिया है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को समृद्ध करने के लिए आवास, राशन, पेयजल, पढ़ाई, दवाई की सुनिश्चितता तथा सशक्त कानून व्यवस्था से भयमुक्त वातावरण का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की शत् प्रतिशत सीटें जीतने का संकल्प पूर्ण करने के लिए जुटेंगे। भाजपा सरकार की योजनाओं को लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में पहुचेंगे और अन्त्योदय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हालात बदल चुके हैं। कल तक उत्तर प्रदेश अपराधिओं का चारागाह कहा जाता था। लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपराध और अपराधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास में देश में अग्रणी प्रदेश है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में नम्बर एक पर है। आज उत्तर प्रदेश युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम हो रहा है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लगकर सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के काम में जुटे और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के संकल्प में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आज आप विश्व के सबसे बडे़ राजनैतिक दल के सदस्य बने है आप सभी का भाजपा में स्वागत है।

(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ०प्र०
मो. 9451489105

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.