ब्रेकिंग न्यूज
*भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आयुष मंत्री का किया स्वागत*
Spread the love

*भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आयुष मंत्री का किया स्वागत*
गाजीपुर। मंगलवार दशहरा के दिन नव युवक संघ द्वारा नेहरू इंटर कालेज , रेवतीपुर के खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल मैच के समापन के विशिष्ट अतिथि के रुप मे भाग लेने जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह तथा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में आलमपट्टी जमानियां मोड़ पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। सुनील सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार जिला मुख्यालय के रास्ते रेवतीपुर पुर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मा मंत्री का जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जहां अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया वहीं मा मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सुनिल सिंह का अंगवस्त्र से अभिनन्दन करते हुए अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मुहम्मदाबाद विधानसभा के नेता पियुष राय, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह,अभिनव सिंह छोटू,शिवम राय, निखिल राय, रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह, विनोद खरवार, अश्विनी कुमार राय, सुजीत राय आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में आलमपट्टी चौराहे के पास प्रधान पैलेस में मा मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण स्वागत किया गया।इस अवसर पर राम अवतार सिंह यादव, चंद्र प्रकाश तिवारी, आशीष राय,अजय सरार्फ , प्रदीप कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.