आज मां दुर्गा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लखनऊ की संस्थापक अध्यक्ष डा० अलका अस्थाना अमृतमयी के जन्मोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर उक्त बैनर तले लालबहादुर शास्त्री उपवन राजाजी पुरम लखनऊ में वृक्षारोपण का कार्य शरद सिंह “शरद” संस्थापक अध्यक्ष दिनकर दर्शन संस्थान लखनऊ, कवि शरद मिश्र “सिन्धु” एडवोकेट, कवि डा० सत्य देव प्रसाद द्विवेदी “पथिक” पूर्व प्रधानाचार्य, डाॅ० हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” संस्थापक अध्यक्ष साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ, कवि हरि प्रकाश अग्रवाल “हरी” कवि डा० अरविंद रस्तोगी “धवल” एवं कवि शशी नारायण त्रिपाठी आदि विभूतियों की उपस्थिति में विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ तदोपरांत केसरिया स्वर हिन्दी पाक्षिक की प्रधान संपादक शरद सिंह “शरद” की अध्यक्षता में एक भव्य काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। मुख्य अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ कवि डा० सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक रहे कार्यक्रम का सुमधुर संचालन कवि शरद मिश्र सिन्धु जी ने किया। माॅं का आवाह्न शशी नारायण त्रिपाठी ने अपने शब्द पुष्प अर्पित कर के किया। तदोपरांत बर्थडे गर्ल डा० अलका अस्थाना “अमृतमयी” ने सभी अतिथियों को अमृतयी तुलसी पौध देकर सम्मान किया। तदुपरान्त सभी काव्य मनीषियों ने अलका जी को बधाई देते हुए सुमधुर काव्य प्रसून अर्पित करे। अंत में कार्यक्रम अध्यक्षा शरद सिंह शरद ने सभी प्रस्तुतियों को सराहते हुए सबकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और बर्थडे गर्ल को अपनी इन पंक्तियों से “विहंस उठा मन मां का, उमग उठा संसार। वन उपवन पुष्पित हुये, कोकिल की गुंजार॥” से आशीष दिया। अंततः कार्यक्रम के अंत में मंच की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन देने डाॅ० हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी जी आए जिन्होंने बर्थडे गर्ल डाॅ० अलका अस्थाना को अपने इन शब्दों में “जन्मदिवस शुभ पर्व पर, मिले आयु वरदान अलका जी के साथ सब, करें काव्य सत् गान॥” सर्वप्रथम बधाई देते हुए उपस्थित सभी अतिथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सम्पूर्णता प्रदान करी।