आज लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के साथ सभी पार्षदों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

शासन द्वारा नामित पार्षदों में श्री गणेश वर्मा, श्री दीप जायसवाल, श्री रूपचंद अग्रवाल, श्री पंकज बोस, श्री किशन पाल, श्री संतोष सिंह बलखंडी, सुश्री नेहा सिंह, श्री अखिलेश गिरी, श्रीमती मधुबाला त्रिपाठी एवं श्री पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। शपथ ग्रहण के उपरांत सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पार्षद जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए लखनऊ के विकास को नई गति देंगे। सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *