लखनऊ 05 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लखनऊ 05 जनवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी के राजधानी लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन के अग्रणी नायक श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर प्रदेश भाजपा परिवार को ओर से नमन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी चिन्तक, श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन के अग्रणी नेता, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी (बाबू जी) के अदभुत विचार, जनसेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव वंदनीय रहेगा। सादगी एवं सरलता के प्रतिमूर्ति श्रद्धेय बाबू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परम रामभक्त, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।

(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *